लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा, पांच कारोबारी सत्र में पहली गिरावट

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:21 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को विगत पांच कारोबारी सत्रों में रुपये में पहली बार गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में रुपया छह पैसे की गिरावट दर्शाता 72.43 पर बंद हुआ।

हालांकि, कच्चे तेल की घटती कीमतों और शेयर बाजार में तेजी के रुख से स्थानीय मुद्रा को कुछ समर्थन मिला और गिरावट पर अंकुश लगा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले प्रमुख एशियाई मुद्राओं में भी कमजोरी का रुख रहा।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा बाजार में रुपया 72.37 प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान, इसने ऊंचे में 72.27 और नीचे में 72.45 का स्तर छुआ। अंत में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर पिछले बंद की तुलना में छह पैसे गिरावट के साथ प्रति डालर 72.43 पर बंद हुई।

पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.37 पर बंद हुआ था।

विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं में डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक, 0.42 प्रतिशत बढ़कर 92.12 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल बाजार का मानक माने जाने वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 3.03 प्रतिशत गिरकर 62.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?