लाइव न्यूज़ :

रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 72.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में हानि के बीच रुपया पांच पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 72.74 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आर्थिक सुधार की मजबूत संभावनाओं के कारण अमेरिकी बांड से होने वाली प्राप्ति एक वर्ष के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचने से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 72.90 पर खुलने के बाद दिन में 72.72- 72.92 के बीच रही। अंत में भारतीय मुद्रा पांच पैसे गिर कर प्रति डालर 72.74 पर टिकी।

मंगलवार को डालर-रुपया बाजार 72.69 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 90.82 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 400.34 अंक की हानि के साथ 51,703.83 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.09 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत बढ़कर 63.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?