शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 10:46 IST2021-03-30T10:46:55+5:302021-03-30T10:46:55+5:30

Rupee lost 34 paise against US dollar in early trade | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे टूटा

मुंबई, 30 मार्च कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 34 पैसे टूटकर 72.85 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.85 पर खुली, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 34 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.51 पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार होली के अवसर पर सोमवार को बंद था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.94 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत बढ़कर 65.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupee lost 34 paise against US dollar in early trade

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे