लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:17 IST

Open in App

मुंबई पांच अप्रैल कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 73.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.38 पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 73.28 से 73.45 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई।

कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.12 रुपये के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 73.30 रुपये पर बंद हुआ।

दो अप्रेल को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर विदेशीमुद्रा बाजार बंद था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.05 प्रतिशत बढ़कर 93.06 हो गया।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा कि भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता के कारण रुपया में गिरावट आ सकती है।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ 63.53 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 870.51 अंक की गिरावट के साथ 49,159.32 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें