लाइव न्यूज़ :

रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, 10 पैसे टूटकर 75.17 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:26 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में मंगलवार को रुपया शुरुआती लाभ को गंवाकर 10 पैसे के नुकसान के साथ 75.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। कोविड के नए स्वरूप ओमीक्रोन के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी है, जिससे रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.91 पर मजबूत खुलने के बाद 74.86 के अपने दिन के उच्चस्तर तक गया। इसने 75.19 का निचला स्तर भी छुआ।

अंत में रुपया 10 पैसे के नुकसान से 75.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 18 पैसे के नुकसान से 75.07 प्रति डॉलर के अपने पांच सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.68 प्रतिशत के नुकसान से 95.69 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?