लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत हो 72.96 पर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डालर की नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार लिवाली के बीच अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर मंगलवार को छह पैसे सुधरकर 72.96 (अनंतिम) पर बंद हुई।

कच्चे तेल के दाम में लगतार तेजी के बावजूद रुपया डालर के मुकाबले मजबूत बना हुआ है।

विश्लेषकों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले रुपये की विनिमय दर में उतार चढ़ाव सीमित दायरे में है, क्योंकि निवेशक कोई बड़ा दाव अभी नहीं लगा रहे है। आरबीआई शुक्रवार को द्वैमासिक सीमक्षा जारी करने वाला है।

रुपया-डालर विनिमय दर सुबह करीब कल के स्तर 73.02 पर खुली। दिन में रुपये का पलड़ा भारी हो 72.92 तक पहुंच गया था। एक समय स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर हल्की हो 73.05 तक भी गयी।

बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 72.96 रुपये प्रति डालर थी। यह पिछले दिन की तुलना में रुपये में छह पैसे का सुधार दर्शाती है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 73.02 रुपये पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.06 अंक की नरमी के साथ 90.92 पर आ गया था।

बंबई शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को जोर दार तेजी का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए 1,197.11 अंक यानी 2.46 प्रतिशत तेजी के साथ 49,797.72 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 366.25 अंक की जोरदार बढत के बाद 2.57 उछलकर 14,647.85 पर पहुंच गया।

सोमवार को बजट घोषणाओं के बाद शेयरों में जोरदार तेजी देखी गयी और सेंसेक्स 2300 अंक से अधिक उछल कर बंद हुआ। बजट में आर्थिक बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में बुनियदी ढांचे के विकास पर पहल के साथ साथ विनिवेश और बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में कुछ कंपनियों के निजीकरण के प्रस्ताव किए गए हैं।

इससे उत्साहित विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 1,494.23 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 1.46 प्रतिशत चढ़कर 57.17 डालर तक पहुंच गया है। भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है।

रिलायंस सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता श्रीराम अय्यर ने इस उम्मीद से रुपये को बल मिला है कि बजट में पूंजीगत बढ़ाने के प्रावधानों से निवेशक में जोखिम लेने की भावना बढ़ेगी। रिटेल रिसर्च के उप प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि वृद्धि की संभावनाओं से रुपये का आकर्षण बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम