लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 22, 2020 11:46 IST

भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 76.88 तक लुढ़क गया। विदेश में डॉलर के मजबूत होने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 76.88 तक लुढ़क गया।विदेश में डॉलर के मजबूत होने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला।

मुंबई: भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 76.88 तक लुढ़क गया। विदेश में डॉलर के मजबूत होने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला। इससे पहले 16 अप्रैल को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76.87 तक फिसल गया था।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में कमजोरी मुख्य रूप से विदेश में डॉलर के मजबूत होने के चलते आई। उन्होंने बताया कि निवेशक द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के चलते डॉलर की मांग बढ़ी है। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 76.86 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे नीचे गिरकर 76.88 के स्तर पर आ गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.83 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने मंगलवार को 2,095.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयासेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?