लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे सुधरकर 74.96 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपये में पिछले दो सत्रों से जारी गिरावट थम गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 74.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी ट्रेजरी आय घटने से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.05 रुपये पर मजबूत खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.95 से 75.17 रुपये के दायरे में रहा। अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले यह 12 पैसे का लाभ दर्शाता 74.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 75.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि क्षेत्रीय इक्विटी और मुद्राओं में व्यापक सुधार होने के कारण रुपये में तेजी आई।

अय्यर ने कहा, ‘‘इसके अलावा, निवेश का प्रवाह इस सप्ताह आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में जारी रहेगा और इससे पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में रुपये को समर्थन मिला है।’’

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.65 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 93.80 रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?