लाइव न्यूज़ :

रुपया सात पैसे सुधरकर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:21 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी को देखते हुए रुपये में सुधार रहा और यह विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अपने दिन के निम्नतम स्तर से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुस्ती का रुख लिए खुला और सत्र के दौरान 73.45 रुपये के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया। लेकिन बाद में रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गई और अंत में रुपया 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सत्र के अधिकांश हिस्से में रुपये पर निरंतर दबाव रहा। विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सत्र के अधिकांश हिस्से में रुपये पर दबाव रहा और इसके लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

बृहस्पतिवार को रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 89.93 हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 382.30 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.31 प्रतिशत बढ़कर 54.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही थी।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार 689.19 अंक की तेजी के साथ रिकार्ड 48,782.51 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें