लाइव न्यूज़ :

अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले 70.59 हुई कीमत

By भाषा | Updated: August 30, 2018 09:19 IST

यह 13 अगस्त के बाद रुपये में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट को दर्शाता है। इस दिन रुपया 110 पैसे अथवा 1.6 प्रतिशत टूटा था। इससे पूर्व रुपया सोमवार को 70.16 रुपये के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: अमेरिकी डालर के समक्ष भारतीय रुपया बुधवार को अब तक के नये निम्न स्तर पर चला गया। तेल आयातक कंपनियों की मासांत डॉलर मांग और विदेशी कोषों की धन निकासी से रुपया आज 49 पैसे अथवा 0.70 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 70.59 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ।यह 13 अगस्त के बाद रुपये में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट को दर्शाता है। इस दिन रुपया 110 पैसे अथवा 1.6 प्रतिशत टूटा था। इससे पूर्व रुपया सोमवार को 70.16 रुपये के निचले स्तर पर बंद हुआ था।आपूर्ति संबंधी चिंताओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों के कई महीनों के उच्च स्तर को छू जाने के साथ चालू खाते का घाटा बढ़ते जाने जैसी खबरों के कारण रुपये में बड़ी गिरावट आई। दिन के कारोबार में एक समय यह 70.65 रुपये के रिकॉर्ड निम्न स्तर तक नीचे चला गया था।आनंद राठी शेयर एवं स्टॉक ब्रोकर के शोध विश्लेषक रुशभ मारू ने कहा, "बाजार की नजर अब शुक्रवार को जारी होने वाले सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और राजकोषीय घाटे के आंकड़ों पर होगी। निकट समय में रुपये का दायरा 70.20 से 70.75 रुपये के बीच है।" इस साल अभी तक रुपये में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसके कारण यह एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है।अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया 70.32 रुपये पर कमजोर खुला और दोपहर के कारोबार में बिकवाली के दबाव में 70.65 रुपये के सर्वकालिक निम्न स्तर को छू गया। अंत में यह 49 पैसे अथवा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।फाइनेंशल बेंचमार्क्स इंडिया प्रा लि (एमबीआईएल) ने इस बीच डालर-रुपये की संदर्भ दर 70.5046 रुपये प्रति डॉलर और यूरो के लिए 82.3376 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी। अन्तरमुद्रा कारोबार में पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में गिरावट आई।

टॅग्स :भारतीय रुपयासेंसेक्सडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम