लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया ने दिखाई मजबूती, डॉलर के मुकाबले 65 पैसे की तेजी के साथ 86.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 10:47 IST

Rupee vs Dollar:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान और इजराइल के युद्ध विराम के करीब होने की घोषणा के बाद बाजारों को नई उम्मीद मिली है।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 65 पैसे की तेजी के साथ 86.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। कमजोर डॉलर और घरेलू बाजारों की मजबूत शुरुआत ने भी रुपये को मजबूती दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान और इजराइल के युद्ध विराम के करीब होने की घोषणा के बाद बाजारों को नई उम्मीद मिली है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.07 पर खुला। फिर 86.13 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 65 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर पांच महीने के निचले स्तर 86.78 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.13 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 930.7 अंक की बढ़त के साथ 82,827.49 अंक पर और निफ्टी 278.95 अंक चढ़कर 25,250.85 अंक पर पहुंच गया।। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसमनीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक