लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़त के साथ 88.63 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 11:29 IST

Rupee vs Dollar: रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 88.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Open in App

Rupee vs Dollar:  वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी निवेश के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की मामूली बढ़त के साथ 88.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.67 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में कुछ बढ़त के साथ 88.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 88.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.09 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.32 अंक टूटकर 85,460.36 अंक पर और निफ्टी 59.35 अंक की गिरावट के साथ 26,132.80 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 283.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरभारतबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी