लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 11:19 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी अमेरिकी मुद्रा में नरमी तथा विदेशी निवेशकों के जारी निवेश से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 72.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 72.58 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ देर में 72.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले दिवस के स्तर से 11 पैसे की मजबूती है।

बृहस्पतिवार को रुपया 72.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 90.32 पर आ गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 118.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.06 फीसदी बढ़कर 62.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?