लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 11:01 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत की उम्मीद के बीच निवेशक की धारणा मजबूत होने से रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे बढ़कर 74.29 के स्तर पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने भी स्थानीय मुद्रा को मजबूती दी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.35 पर खुला और आगे बढ़त हासिल करते हुए 74.29 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से करीब 47 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर 10 सप्ताह के निचले स्तर 74.76 पर बंद हुआ था।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा कि बाइडेन के लिए हालात बदलने के साथ ही जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों में तेजी आई।

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के आंकडें 270 के बेहद करीब पहुंच गए हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप कानूनी लड़ाई लड़ने के अपने फैसले पर आगे बढ़ गए हैं।

विभिन्न मीडिया संगठनों के अनुमान के अनुसार बाइडेन को अब जीत के लिए केवल छह से 17 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ ही चाहिए। जबकि ट्रंप ने अभी 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत हासिल की है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.34 पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 146.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.65 प्रतिशत गिरकर 40.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार