लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 10:55 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर विदेशी कोषों की लगातार आवक और डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 19 पैसे चढ़कर 73.12 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.15 पर खुली और तेजी दर्शाते हुए 73.12 के स्तर पर आ गई।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर दो महीने के उच्चतम स्तर 73.31 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 89.64 पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 1,824.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत बढ़कर 51.34 डालर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?