लाइव न्यूज़ :

रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद तथा विदेशी निवेशकों के जारी निवेश के दम पर सोमवार को रुपये में बड़ी तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बजार में रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में रुपया मजबूत होकर 72.58 प्रति डॉलर पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 72.29 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तथा 72.58 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छूआ।

यह अंततः 72.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में 16 पैसे की वृद्धि है।

बृहस्पतिवार को रुपया 72.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के समूह में डॉलर की मजबूती आंकने वाला सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 90.40 पर पहुंच गया।

घरेलू मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत गिरकर 49,744.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत गिरकर 14,675.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 118.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 63.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?