लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबने रुपया 19 पैसे की गिरा

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:56 IST

Open in App

मुंबई , पांच मार्च वैश्विक बाजार में जोखिम बढ़ने के साथ डॉलर की मजबूती के बीच अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.02 प्रति डालर पर बंद हुआ।

अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों पर निवेश के प्रतिफल में उछाल लेकर बाजार में व्यक्त की जा रही चिंता को अमेरिकी बैंकिंग विनियामक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष द्वारा खारिज किये जाने के बाद प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के एक समूह के बीच डॉलर तीन माह के उच्च स्तर को छू गया। उधर कच्चेतेल की कीमत भी बढ़ गई जिससे रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बजार में डालर-रुपया दर 72.98 पर खुली। रुपये की दर प्रति डालर 72.73 - 73.09 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में 19 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.02 पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को विनिमय दर 72.83 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति का संकेत देने वाला डालर सूचकांक 0.35 प्रतिशत सुधर कर 91.95 पर पहुंच गया था।डालर का यह तीन माह का उच्चतम स्तर है।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 2.59 प्रतिशत बढ़कर 68.47 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संसेक्स 440.76 अंक की गिरावट दर्शाता 50,405.32 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 223.11 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?