शुरुआती कारोबार में रुपया 67 पैसे लुढ़का

By भाषा | Updated: February 26, 2021 11:11 IST2021-02-26T11:11:18+5:302021-02-26T11:11:18+5:30

Rupee fell 67 paise in early trade | शुरुआती कारोबार में रुपया 67 पैसे लुढ़का

शुरुआती कारोबार में रुपया 67 पैसे लुढ़का

मुंबई, 26 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा एशियाई मुद्राओं की नरमी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में 67 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। इससे रुपया 73 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 90.35 पर पहुंच गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध नोट में कहा कि शुक्रवार सुबह अधिकांश एशियाई मुद्राओं ने गिरावट के साथ शुरुआत की। घरेलू मुद्रा की धारणा पर इसका दबाव हो सकता है।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 842.09 अंक गिरकर 50,197.22 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 217.35 अंकों की गिरावट के साथ 14,880 अंक पर था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 188.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupee fell 67 paise in early trade

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे