लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया डाउन, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 87.63 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2025 10:25 IST

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए पांच पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 पर आ गया। व्यापार अनिश्चितता और मजबूत अमेरिकी डॉलर के मद्देनजर रुपये पर दबाव अब भी कायम है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक इसे 87.95 के स्तर पर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी स्थानीय मुद्रा को नीचे की ओर धकेल रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, 87.56 प्रति डॉलर पर खुला। फिर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.63 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.13 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत फिसलकर 66.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरUSभारतबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित