लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर करीब नौ माह के निम्न स्तर 75.05 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई 12 अप्रैल कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश के कुछ भागों में लॉकडाऊन लगाये जाने की आशंकाओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित रही, जिससे सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार की समाप्ति पर यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 32 पैसे गिरकर 75.05 रुपये प्रति डॉलर के लगभग नौ माह के निम्न स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी निधियों की धन निकासी के कारण अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपये की धारणा प्रभावित हुई। कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.97 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.78 से 75.14 रुपये के बीच घट बढ़ में रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.05 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह पिछले वर्ष 16 जुलाई के बाद का सबसे निम्न बंद स्तर है। 16 जुलाई को यह 75.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है। इन छह दिन में रुपये में 193 पैसे की हानि दर्ज हुई है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.05 प्रतिशत घटकर 92.12 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत तेजी के साथ 63.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

उधर, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 1,707.94 अंक की हानि के साथ 47,883.38 अंक रह गया। वहीं, व्यापक आधार वाले निफ्टी सूचकांक में भी 524.05 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने सोमवार को बाजार से 1,746.43 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल