लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट, नौ पैसे टूटकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर विदेशी मुद्रा की निकासी बढ़ने और निवेशकों के जोखिम उठाने से बचने के बीच बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया गिरावट का रुख लिए 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर खुला जो पहले 74.14 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 74.18 से 74.36 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले पांच कारोबारी सत्र में रुपये में 59 पैसे की गिरावट आई है। मासिक आधार पर तुलना की जाये तो रुपये में 123 पैसे की गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, "जोखिम से बचने और विदेशी फंड की निकासी के बीच लगातार पांचवें कारोबारी दिन भारतीय रुपये में गिरावट आई।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, "फेडरल रिजर्व द्वारा नवंबर से प्रोत्साहन को कम करने की बढ़ती उम्मीदों के बीच डॉलर में आई मजबूती के कारण बृहस्पतिवार को भारतीय रुपया कमजोर बंद हुआ।"

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 94.29 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 286.91 अंक की गिरावट दर्शाता 59,126.36 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,896.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?