लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:25 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर कच्चे तेली की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये की आरंभिक हानि काफी कम हो गयी और अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.48 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.38 रुपये और निम्नतम स्तर 74.57 रुपये को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को यह 74.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘भारतीय रुपया शुरुआती नुकसान के बाद काफी सुधर गया। घरेलू शेयरों में सौदों की कमी को पूरा करने के लिए हुई लिवाली (शॉर्ट-कवरिंग) से रुपया लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। एशियाई मुद्राओं में मजबूती, कच्चे तेल की कम कीमत और स्थिर डॉलर इंडेक्स ने रुपये का समर्थन किया।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 198.44 अंक की तेजी के साथ 58,664.33 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 96.41 रह गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.97 प्रतिशत घटकर 78.93 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की घट बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.41 रह गया।

कच्चे तेल की घटती कीमतों से भी रुपये को समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित