लाइव न्यूज़ :

रुपये में 20 महीनों में एक दिन की सर्वाधिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 105 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:02 IST

Open in App

मुंबई सात अप्रैल देश में कोविड19 महामारी का प्रकोप फिर फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 105 पैसे औंधे मुंह गिरकर 74.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब 20 माह यानी पिछले वर्ष 13 नवंबर के बाद का सर्वाधिक निम्न स्तर है।

रुपये में पांच अगस्त 2019 के बाद से एक दिन की सर्वाधिक गिरावट आई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.52 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.52 से 74.50 रुपये के बीच रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.42 रुपये के मुकाबले 105 पैसे टूटकर 74.47 प्रति डालर पर बंद हुआ।

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नीतिगत समीक्षा की घोषणा करते हुए लगातार पांचवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया।

रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है लेकिन आगाह किया कि कोविड-19 की घटनाओं में आई हालिया तेजी ने आर्थिक विकास के संदर्भ में अनिश्चितताओं को जन्म दिया है।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.06 प्रतिशत घटकर 92.28 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 63.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 460.37 अंकों की तेजी के साथ 49,661.76 अंक हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने मंगलवार को 1,092.75 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार