डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:12 IST2021-10-18T20:12:16+5:302021-10-18T20:12:16+5:30

Rupee falls by 9 paise to 75.35 against dollar | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 18 अक्टूबर प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरू में स्थिर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 75.24 से 75.38 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की हानि के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 75.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को ‘दशहरा’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 94.12 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रच्चे तेल का दाम 1.11 प्रतिशत बढ़कर 85.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 459.59 अंक की तेजी के साथ 61,765.59 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूत बढ़त को नजरअंदाज करते हुए रुपये की सप्ताह में कमजोर शुरुआत हुई, क्योंकि व्यापारियों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी ट्रेजरी आय को अधिक महत्व दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupee falls by 9 paise to 75.35 against dollar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे