लाइव न्यूज़ :

डालर मजबूत होने से रुपया आठ पैसे गिरकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.02 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.02 से 73.11 रुपये प्रति डालर के दायरे में रहने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में आठ पैसे घटकर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 92.29 हो गया।

उधर, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 166.96 अंक की तेजी के साथ 58,296.91 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.63 प्रतिशत घटकर 72.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी आय एक सप्ताह से अधिक के उच्च स्तर पर पहुंचने से डॉलर को समर्थन मिला जो पिछले सप्ताह लगभग महीने भर के निचले स्तर पर आ गया था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में बढ़त के कारण रुपया पहले के 73.00 की तुलना में 73.10 रुपये डॉलर के करीब चल रहा था।

त्रिवेदी ने कहा कि रुपया शेयर बाजारों में जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इक्विटी में किसी भी तरह की मुनाफावसूली के परिणामस्वरूप रुपये में भी मुनाफावसूली होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘रुपये में कारोबार का दायरा 72.85 से लेकर 73.40 रुपये प्रति डालर के बीच रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?