लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: रुपया की रफ्तार हुई कम, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 88.21पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 11:08 IST

Dollar vs Rupee: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर रहा।

Open in App

Dollar vs Rupee: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ पांच पैसे टूटकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.20 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद फिसलकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को चार पैसे की बढ़त के साथ 88.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.77 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 390.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरUSभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित