लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:49 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से आई गिरावट के चलते सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 73.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.82 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के साथ 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 93.44 हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, "इस क्षेत्र में जोखिम उठाने की कमजोर क्षमता के बीच भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ, जिससे निवेशक क्षुरक्षित विकल्प के बतौर डॉलर की ओर जाने के लिए प्रेरित हुए।"

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.79 प्रतिशत घटकर 73.99 डालर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सोमवार को 524.96 अंक की गिरावट के साथ 58,490.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 188.25 अंक गिरकर 17,396.90 अंक रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?