लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर करीब चार सप्ताह के निम्न स्तर पर बंद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:49 IST

Open in App

मुंबई 22 सितंबर अमेरिकी फेडरल बैंक की बैठक के नतीजों से पहले और चीन की रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के कर्ज संकट को लेकर चिंता से विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने के कारण बुधवार को स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 73.66 रुपये के उच्चतम और 73.93 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर पर पंहुचा। अंत में यह अपने पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट लेकर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 26 अगस्त के बाद का न्यूनतम बंद स्तर है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को रुपया 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय मुद्राओं में दर्ज हुए नुकसान के अनुरूप भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। फेडरल रिजर्व के बैठक के नतीजे से पहले अधिकांश एशियाई मुद्राएं कमजोर रहीं और चीन की एवरग्रांडे के भुगतान संकट की स्थिति के बारे में भी चिंता थीं जिससे स्थानीय मुद्रा की धारणा प्रभावित हुई।’’

निवेशकों का ध्यान आज रात फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा बैठक पर हैं और इनमें से कुछ उम्मीद कर रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अपनी संपत्ति खरीद कार्यक्रम को कम करने के बारे में अधिक संकेत दे सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.22 पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.24 प्रतिशत बढ़कर 75.28 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 77.94 अंक की गिरावट के साथ 58,927.33 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,041.92 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार