लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में रुपया दो पैसे टूटकर 89.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 10:24 IST

Rupee vs Dollar:अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.24 पर आ गया। अस्थिर वैश्विक व्यापार के बीच आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बढ़ती मांग के कारण रुपये में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के नए प्रवाह और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.19 प्रति डॉलर पर खुला।

फिर शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 89.24 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.22 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.43 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 305.82 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 85,915.33 अंक पर और निफ्टी 69.15 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,274.45 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,778.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी