लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे टूटकर 85.29 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2025 10:30 IST

Rupee vs Dollar:विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि और पूंजी प्रवाह जैसे मजबूत घरेलू बुनियादी कारकों के समर्थन से रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गया है

Open in App

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजार में सुस्त धारणा के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 85.29 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, लेकिन निवेशक अप्रैल के औद्योगिक एवं विनिर्माण उत्पादन के आंकड़ों के साथ-साथ इस सप्ताह के अंत में आने वाले पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के आंकड़ों के जारी होने से पहले सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा 85.15 पर खुली और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 85.29 पर लुढ़क गई जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 85.10 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.83 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 465.46 अंक की गिरावट के साथ 81,710.99 अंक पर, जबकि निफ्टी 149.90 अंक फिसलकर 24,851.25 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 135.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित