लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 75.16 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: October 11, 2021 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर और 75.16 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 75.11 पर खुला, फिर और गिरकर 75.16 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट को दिखाता है।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.99 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत चढ़कर 94.13 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 64.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.43 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,273.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 74.80 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,970 पर पहुंच गया।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?