लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 10:43 IST

Rupee vs Dollar: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे

Open in App

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजारों में तेजी ने हालांकि रुपये की गिरावट को सीमित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.83 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 86.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.72 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.62 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाअमेरिकाUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक