लाइव न्यूज़ :

डॉलर की मजबूती से रुपया 15 पैसे ट्रटकर 73.83 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:44 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 73.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में उतार चढ़ाव तथा वैश्विक वित्तीय बाजारों से मिले-जुले संकेतों की वजह से रुपया और अधिक दवाब में आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 73.70 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के अंतिम दौर में यह 73.84 के न्यूनतम स्तर को छू गया। थोड़े समय के लिए रुपये में फिर तेजी लौटी और यह 73.60 के उच्च स्तर को छू गया। अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.83 पर बंद हुआ।

इससे पहले शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पूंजी बाजारों में मजबूती के कारण रुपया, शुरुआत में 73.70 के करीब मजबूत बना रहा और बाद में यह तेजी लुप्त हो गयी और पूंजी बाजार में कुछ मुनाफावसूली के कारण रुपये में गिरावट देखी गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी रुपये में गिरावट को बढ़ा दिया। आगे जाकर रुपये का मूल्य दायरा 73.50-74.10 के बीच रह सकता है।’’

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 93.42 हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?