लाइव न्यूज़ :

रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:32 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के जोर तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डालर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। सुबह रुपया 74.30 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.27 के उच्च स्तर और 74.44 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले सत्र के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 74.29 प्रति डॉलर पर बंद हुई। इससे पूर्व के दो सत्रों में रुपये में लाभ दर्जहुआ था।

साप्ताहिक आधार पर रुपये की विनिमय दर डॉलर के मुकाबले दो पैसे घटी है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 91.86 पर अपरिवर्तित रहा।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.23 अंक की गिरावट के साथ 52,586.84 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.25 प्रतिशत घटकर 75.86 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 866.26 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम