लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.52 पर बंद

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर इक्विटी और बांड बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी तथा माह के अंत में डॉलर मांग के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.55 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.47 रुपये और निम्नतम स्तर 74.58 रुपये पर गया। अंत में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को यह 74.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘'मासांत की डॉलर मांग और इक्विटी और बांड बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी के बीच दो दिनों के सुधार के बाद रुपये में गिरावट आई।’’

परमार ने कहा कि अमेरिकी अवकाश के बाद वैश्विक विदेशी मुद्रा बाजार में कीमतों में गिरावट देखी गई है, जबकि मासांत की डॉलर मांग और इक्विटी एवं बांड से डॉलर की निकासी के कारण रुपया कमजोर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 454.10 अंक की तेजी के साथ 58,795.09 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत घटकर 96.68 पर आ गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.36 प्रतिशत घटकर 81.95 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम