रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के निम्न स्तर 75.36 प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:12 IST2021-10-11T18:12:02+5:302021-10-11T18:12:02+5:30

Rupee depreciates 37 paise to close at 15-month low of 75.36 per dollar | रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के निम्न स्तर 75.36 प्रति डॉलर पर बंद

रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के निम्न स्तर 75.36 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 11 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ लगभग 15 माह के निम्न स्तर, 75.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

इस वर्ष पहली बार रुपया, 75 रुपये प्रति डॉलर के नीचे बंद हुआ है। शुक्रवार को यह 74.99 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया गिरावट केसाथ 75.11 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.06 के उच्च स्तर और 75.39 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में घरेलू शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 75.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 14 जुलाई 2020 के बाद का यह सबसे कमजोर बंद स्तर है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 94.28 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 76.72 अंक की तेजी के साथ 60,135.78 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupee depreciates 37 paise to close at 15-month low of 75.36 per dollar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे