लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के निम्न स्तर 75.36 पर बंद

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:17 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर कच्चे तेल की कीमत सोमवार को सात साल के उच्च स्तर पर पहुंचने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ लगभग 15 माह के निम्न स्तर, 75.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी के बाद आयात खर्च बढ़ने की आशंका तथा अमेरिकी बांड प्रतिफल में तेजी की वजह से विदेशी मुद्रा की निकासी बढ़ने के कारण रुपया इस वर्ष पहली बार 75 रुपये के स्तर से नीचे गया है। शुक्रवार को यह 74.99 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "रुपया फिर से कमजोर हुआ, क्योंकि कच्चे तेल की कीमत 84.20 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया...आगे चलकर रुपया 75.00-75.60 के दायरे में रह सकता है।"

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.11 रुपये पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.06 के उच्च स्तर और 75.39 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में घरेलू शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 75.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 14 जुलाई 2020 के बाद का यह सबसे कमजोर बंद स्तर है।

वैश्विक मानक माने जाने वाले तेल, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 94.28 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 76.72 अंक की तेजी के साथ 60,135.78 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित