लाइव न्यूज़ :

रुपया 74 पार, RBI गवर्नर बोले- उभरते बाजार वाली अर्थव्यवस्‍थाओं से कम हुई गिरावट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 5, 2018 16:00 IST

बृहस्पतिवार को 36 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 73.70  प्रति डॉलर पहुंचा था। जबकि बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 73.34 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। इसे अब तक सबसे बड़ी गिरावट कहा जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अक्टूबरः अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को भारतीय रुपया 40 पैसा कमजोर होकर 74.10 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया। रुपये के ‌इतिहास में यह ऐतिहासिक गिरावट है। अभी तक रुपये इस तरह पाताल में कभी नहीं गिरा था।

लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गर्वनर उर्जित पटेल का मानना है कि यह गिरवाट अभी भी दूसरी उभरती अर्थव्यवस्‍था में हो रहे मौद्र‌िक क्षरण की तुलना में कम है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार उर्जित पटेल का कहना है, "अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये में आ रही गिरावट अभी भी उभरते बाजार वाली अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर है।"

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बृहस्पतिवार को 36 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 73.70  प्रति डॉलर पहुंचा था। जबकि बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 73.34 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। इसे अब तक सबसे बड़ी गिरावट कहा जा रहा है।

इन वजहों से रुपए में आई कमजोरी

लगातर रुपये में कमजोरी चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, लगातार तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते रुपया निचले स्तर पर पहुंच रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार का भी असर मार्केट पर दिख रहा है।

उधर, तुर्की में इकनोमिक क्राईसस ने भी भारतीय रुपये पर दबाव डाला है। केवल भारत की नहीं बल्कि दुनियाभर में कई प्रमुख करंसी में लगातार कमजोरी देखी जा रही है।

इस साल लगभग 11 फीसदी कमजोर हुआ रुपया 

इस साल लगातार रुपये के मूल्य में गिरावट देखी गई है। आकड़े बताते हैं कि इस साल रुपये लगभग 11 फीसदी से ज्यादा कमजोर दर्ज हो चुका है। वहीं बीते वर्ष  लगभग 6 फीसदी की तेजी से गिरावट दर्ज कराई गई थी।

टॅग्स :भारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित