लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर रुपया,  43 पैसे से टूटकर 69 से भी नीचे

By भाषा | Updated: July 19, 2018 22:10 IST

किसी एक दिन में 29 मई के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले , 28 जून को रुपया 69.10 के रिकार्ड न्यूनतम स्तर तक चला गया था।

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई: अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया आज 43 पैसे टूटकर 69.05 पर बंद हुआ। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर उत्साहजनक टिप्पणी से डालर के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ रुपये में यह गिरावट आयी। 

किसी एक दिन में 29 मई के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले , 28 जून को रुपया 69.10 के रिकार्ड न्यूनतम स्तर तक चला गया था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुरूआती कारोबार में बैंकों तथा आयातकों की अमेरिकी करेंसी की भारी मांग के बीच गिरावट के साथ 68.72 पर पहुंच गया। बाद में यह 69.07 तक चला गया। अंत में यह 43 पैसे या 0.63 प्रतिशत टूटकर 69.05 पर बंद हुआ। 

दिल्ली के एम्स में कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज का 93 वर्ष में निधन

कारोबारियों के अनुसार अमरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन के बयान तथा घरेलू स्तर पर संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव जैसे कारणों से रुपये में गिरावट आयी।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने अमेरिकी संसद के समक्ष दिये बयान में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती की बात कही। इससे ब्याज दर में वृद्धि की संभावना बनी है। हालांकि, उन्होंने इसमें धीरे - धीरे वृद्धि का संकेत दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित