लाइव न्यूज़ :

रुपये में नौ कारोबारी सत्रों की तेजी थमी, एक पैसा टूटकर 74.71 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:15 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर रुपये में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बाद कारोबारी धारणा प्रभावित होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 74.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.69 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.68 और नीचे में 74.86 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह महज एक पैसे की गिरावट के साथ 74.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 30 पैसे सुधरकर 74.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वर्षांत की छुट्टियों के पहले कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर केवल राजकोषीय आंकड़ों पर निगाह होगी और अधिक घाटे की स्थिति यह रुपये के लाभ को सीमित कर सकता है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 90.99 अंक की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 96.37 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 207.31 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित