लाइव न्यूज़ :

रुपया 58 पैसे की तेजी के साथ एक सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई 16 अप्रैल अमेरिकी बांड पर निवेश-प्राप्ति की दर घटने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 58 पैसे मजबूत होकर एक सप्ताह से अधिक के उच्च स्तर 74.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और स्थानीय पूंजी बाजार में विदेशी निधियों का निवेश बढ़ने से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.76 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये ने 74.28 के दिन के उच्च स्तर और 74.76 के निम्न स्तर को छुआ। अंत में रुपया, अपने अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 58 पैसे की मजबूती दर्शाता पिछले एक माह से भी अधिक समय के उच्च स्तर 74.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 74.93 रुपये प्रति डॉलर थी।

शेरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, सैफ मुकादम ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों के जोखिम सहने की क्षमता में वृद्धि और डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में लाभ दर्ज हुआ। अमेरिकी राजकोष की प्राप्ति में गिरावट के कारण डॉलर में गिरावट देखी गई।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.59 रह गया।

सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण भ्ज्ञी रुपये को बल मिला।

साप्ताहिक आधार पर रुपये में 38 पैसों की तेजी आई है। कारोबारियों ने सप्ताह के आरंभ में आये, उम्मीद से कमजोर आर्थिक आंकड़ों को नजरअंदाज कर दिया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 28.35 अंक की तेजी के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 979.70 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?