लाइव न्यूज़ :

किसानों के खातों में 2,336 करोड़ रुपये डाले गए, खरीद सुगमता से जारी : खट्टर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा फसल खरीद सत्र के दौरान किसानों के खातों में सीधे 2,336 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है। उन्होंने कहा कि फसल खरीद सुगमता से चल रही है।

एक अप्रैल को फसल खरीद शुरू होने से पहले खट्टर ने कहा था कि सरकार किसानों को उनकी फसल का भुगतान दो दिन में करेगी। बैंकों को इसके बाद किसानों के सत्यापित खातों में पैसा डालने के लिए 24 घंटे मिलेंगे।

खट्टर ने कहा था कि यदि किसानों को भुगतान में देरी होती है, तो उन्हें नौ प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि अभी तक सिर्फ एक किसान के भुगतान में 10 दिन, तीन के भुगतान में नौ दिन और कुछ किसानों के भुगतान में एक दिन का विलंब हुआ है।

उन्होंने बताया कि 10,769 किसानों को भुगतान में देरी के लिए 7.80 लाख रुपये का ब्याज दिया गया है। खट्टर राज्य के लोगों को कोविड-19 की स्थिति पर टीवी के जरिये संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों की आय दोगुना करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का अप्रत्यक्ष तरीके से जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग किसानों को कुछ मुद्दों पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार