लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में आया 22,583 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं को जुलाई में शुद्ध रूप से 22,583 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। यह लगातार पांचवां महीना है जबकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश प्रवाह सकारात्मक रहा है। इस दौरान फ्लेक्सी-कैप श्रेणी को सबसे अधिक निवेश प्राप्त हुआ।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश का आंकड़ा 5,988 करोड़ रुपये रहा था।

इससे पहले मई में इक्विटी योजनाओं में शुद्ध रूप से 10,083 करोड़ रुपये, अप्रैल में 3,437 करोड़ रुपये और मार्च में 9,115 करोड़ रुपये का निवेश आया था। वहीं मार्च से पहले जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 के दौरान इक्विटी योजनाओं से लगातार निकासी देखने को मिली थी।

इक्विटी योजनाओं में निवेश का प्रवाह अच्छा रहने से जुलाई अंत तक म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 35.32 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं, जो जून के अंत तक 33.67 लाख करोड़ रुपये थीं।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सतत् खुली योजनाओं में 22,583.52 करोड़ रुपये का निवेश आया।

इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं (ईएलएसएस) और वैल्यू फंड को छोड़कर सभी इक्विटी योजनाओं में जुलाई में निवेश आया। हालांकि, माह के दौरान ईएलएसएस से 512 करोड़ रुपये तथा वैल्यू फंड से 462 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या