लाइव न्यूज़ :

नकदी संकट में घिरे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम को 1,000 करोड़ रुपये का सरकारी पैकेज

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र सरकार ने नकदी संकट में घिरे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) को 1,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने की घोषणा की। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने मंगलवार को कहा कि यह पैकेज अगले छह माह के लिए दिया गया है।

उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनसे बातचीत करने के बाद इस पैकेज की घोषणा की है।

परब एमएसआरटीसी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि इस वित्तीय पैकेज से निगम को वापस पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों के वेतन, अगले छह महीने के लिए ईंधन की लागत और अन्य खर्चे पूरा करने में भी सहायता होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ निगम की बसों में यात्रियों की संख्या दिनबदिन बढ़ रही है। वहीं निगम के स्थायी कर्मचारियों की मदद से एमएसआरटीसी का हिसाब-किताब फिर पटरी पर आ जाएगा। तब तक राज्य सरकार की यह वित्तीय मदद समस्या का निराकरण करेगी।’’

कोविड-19 संकट की वजह से निगम को लॉकडाउन के दौरान 3,000 करोड़ रुपये की आय का नुकसान हुआ है। इसकी वजह से कर्मचारियों का वेतन लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?