लाइव न्यूज़ :

बिहार, झारखंड में सड़क ठेकेदार पर छापेमारी में 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर आयकर विभाग ने हाल ही में बिहार और झारखंड में कार्यरत एक प्रमुख सड़क निर्माण ठेकेदार के खिलाफ छापेमारी के बाद लगभग 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया है। यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी।

छापेमारी 27 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में की गई थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि 5.71 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है और दस बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है।

सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।

छापेमारी से पता चला कि यह समूह सामग्री की खरीद पर खर्च बढ़ाकर अपने मुनाफे को ‘‘कम करके’’ दिखा रहा है।

सीबीडीटी ने कहा कि समूह अन्य व्यावसायिक खर्चों को भी बढ़ाकर दिखाया।

उसने कहा, ‘‘इन संदिग्ध गतिविधियों में उक्त समूह की सहायता करने वाले कमीशन एजेंटों के परिसरों से हस्तलिखित डायरी जैसे दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।"

बीडीटी ने कहा, ‘‘...छापेमारी के दौरान बरामद और जब्त किए गए दस्तावेज विभिन्न स्थानों पर अचल संपत्तियों में निवेश के लिए बेहिसाबी नकदी के लेनदेन और व्यक्तिगत प्रकृति के नकद खर्च का संकेत देते हैं।’’

सीबीडीटी ने आरोप लगाया, ‘‘छापेमारी अभियान के दौरान पता चला है कि कमीशन एजेंटों और फर्जी बिलों के आपूर्तिकर्ताओं ने भी करोड़ों रुपये की आय पर कर की चोरी की है।

उसने कहा कि छापेमारी से ‘‘लगभग 100 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय का पता चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?