लाइव न्यूज़ :

रॉयल एनफील्ड कोविड राहत गतिविधियों में सहयोग के लिए 20 करोड़ रुपये देगी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून मोटरसाइकिल विनिर्माता रॉयल एनफील्ड ने गुरुवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के बीच राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए 20 करोड़ रुपये देगी।

यह राशि आयशर समूह द्वारा राहत कार्यों के लिए पिछले साल घोषित 50 करोड़ रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी।

आयशर मोटर्स के तहत आने वाली रॉयल एनफील्ड ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु में राज्य सरकारों और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करने के अलावा चिकित्सा सहायता के लिए निर्धारित राशि जारी की जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एकम फाउंडेशन के सहयोग से उसने जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में एक ऑक्सीजन संयंत्र चालू किया है।

रॉयल एनफील्ड तमिलनाडु के छह सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन जनरेटर के लिए सहायता भी दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें