लाइव न्यूज़ :

रॉयल एनफील्ड ने थाईलैंड में स्थानीय असेंबल इकाई शुरू की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर मोटर साइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने थाईलैंड में स्थानीय असेंबल इकाई (सीकेडी) शुरू किये जाने की घोषणा की है।

कंपनी की अर्जेंटीना और कोलोंबिया के बाद थाईलैंड में यह तीसरी स्थानीय असेंबल इकाई है।

रॉयल एनफील्ड ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, "यह इकाई थाईलैंड के स्थानीय बाजार में मांग को पूरा करने के अलावा इंडोनेशिया और वियतनाम समेत दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य सभी देशों के लिए आपूर्ति केंद्र के रूप में काम करेगी।"

कंपनी ने कहा, "यह सुविधा हिमालयन, इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 जैसे मॉडल के स्थानीय असेंबल के साथ इस महीने से शुरू होगी।"

इस नयी इकाई की स्थापना को लेकर रॉयल एनफील्ड के कार्यकारी निदेशक बी गोविंदराजन ने कहा, "व्यापार को बढ़ाने और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम 2020 में अर्जेंटीना और इस वर्ष कोलोंबिया से शुरू होने वाले प्रमुख बाजारों में स्थानीय असेंबली इकाइयों को स्थापित करने की अपनी योजना को अमली जामा पहना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?