लाइव न्यूज़ :

रूट मोबाइल के सर्वर में सेंध लगने का दावा, कंपनी कर रही है मामले की जांच

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल उपक्रम संचार कंपनी रूट मोबाइल के सर्वर में हैकरों ने कथित रूप से सेंध लगाई है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि उसके ग्राहकों का आंकड़ा सुरक्षित है और उसकी साइबर सुरक्षा टीम मामले की जांच कर रही है।

साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार रूट मोबाइल की प्रणाली में कथित सेंध से टाटा कम्युनिकेशंस, भारती एयरटेल और डीबीएस बैंक जैसी कंपनियों के आंकड़े लीक हुए हैं।

साइबर खतरों की सूचना देने वाली कंपनी पिफी टेक्नोलॉजीज ने लिंक्डइन पर टाटा कम्युनिकेशंस के आंकड़े लीक होने के बारे में जानकारी दी है।

उधर, टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि कथित घटना का कंपनी या उसके ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर रूट मोबाइल ने कहा कि उसकी साइबर सुरक्षा टीम मामले की जांच कर रही है और उसे अभी तक कोई ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि ग्राहकों के व्यक्तिगत आंकड़ों पर कोई प्रभाव पड़ा है।

फिलहाल भारती एयरटेल और डीबीएस बैंक से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?