लाइव न्यूज़ :

रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ को अंतिम दिन 130.44 गुना अभिदान मिला

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई निवेशकों की भारी प्रतिक्रिया के बीच ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी रोलेक्स रिंग्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को अंतिम दिन तक कुल 130.44 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर जारी आंकड़ों के अनुसार 731 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कंपनी को कुल 74,16,00,096 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि 56,85,556 शेयरों की पेशकश की गई थी।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 143.58 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 360.11 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 24.49 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 56 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 75 लाख इक्विटी शेयरों की बाजार में बिक्री की पेशकश शामिल है। इस निर्गम के लिए कीमत का दायर 880-900 रुपये प्रति शेयर है।

रोलेक्स रिंग्स के आईपीओ को निर्गम खुलने के पहले दिन बुधवार को कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिल गया था। रोलेक्स रिंग्स ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 219 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

आईपीओ से प्राप्त होने वाली इस राशि का इस्तेमाल कंपनी लंबी अवधि की पूंजी आवश्यकताओं के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए करेगी।

गुजरात के राजकोट में स्थित रोलेक्स रिंग्स देश में जाली और ऑटो कलपुर्जों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?