आर के सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:01 IST2021-08-27T14:01:32+5:302021-08-27T14:01:32+5:30

RK Singh urges Union Ministers, Chief Ministers to adopt electric vehicles | आर के सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आग्रह किया

आर के सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आग्रह किया

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने सभी केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से सभी आधिकारिक कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आग्रह किया है। बिजली मंत्रालय के एक बयान के अनुसार सिंह ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखे हैं। बयान के अनुसार उन्होंने पत्र में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपने मंत्रालय या विभागों में सभी आधिकारिक कार्यों के लिए मौजूदा पेट्रोल या डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की सलाह भी दें। बयान में आगे कहा गया कि इस तरह के प्रयास से आम जनता के सामने एक बेहतर उदाहरण पेश होगा और उन्हें भी ई-मोबिलिटी के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। यह पहल केन्द्र सरकार के ‘गो इलेक्ट्रिक’ अभियान का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: RK Singh urges Union Ministers, Chief Ministers to adopt electric vehicles

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Electric Vehicles